भादरा: सड़क सुरक्षा क्लब का गठन, विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई
भादरा के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब का गठन कर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को हेलमेट-सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा, मोबाइल से परहेज और यातायात संकेतों के पालन की जानकारी दी गई। अंत में स्टाफ व विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ ली।