गिर्वा: ऋषभदेव थाना क्षेत्र में लूट के इरादे से कार पर पथराव, चार नाबालिग आरोपियों को डिटेन किया गया
Girwa, Udaipur | Feb 10, 2025 उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार पर पथराव कर लूटपाट की घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिग आरोपियों को डिटेन किया है।पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता और टीम वर्क से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।