गिर्वा: हिरणमगरी पुलिस व जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Feb 9, 2025 उदयपुर, जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हिरणमगरी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर एक आरोपी को अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दीपक गर्ग पुत्र अनिल कुमार निवासी खारोलों का बास, थाना भूपालपुरा, उदयपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद किया l