शुक्रवार को दोपहर 12 बजे अखिल भारतीय जाटव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सागर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। जाती सूचक शब्दों की वीडियो वायरल और समाचार पत्र में जाती सूचक शब्द प्रकाशित होने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम एसपी को ज्ञापन सौंपा गया।