दतिया नगर: दतिया: ‘मिशन घर-घर शौचालय’ घोटाला, कागजों में बने टॉयलेट, RTI में चुप्पी, जांच की मांग
दतिया। नगर पालिका में ‘मिशन घर-घर शौचालय योजना’ के नाम पर बड़े घोटाले के आरोप सामने आए हैं। अधिवक्ता राहुल शर्मा द्वारा किए गए खुलासे ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। आरोप है कि कई वार्डों में शौचालयों का निर्माण केवल कागजों में दिखाया गया, जबकि जमीनी हकीकत में वहां एक ईंट तक नहीं रखी गई। इसके बावजूद संबंधित कार्यों का भुगतान भी किया जा चुका है। मा