खरसावां थाना पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस दिलाए. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने मंगलवार दोपहर शाम लगभग पांच बजे मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई. खरसावां के बाजारसाई बस्ती के विजय महतो और खुशी कुमार, बेहरासाई के अभिषेक ज्योतिषी, देहरीडीह के राउतुराम तापे