पोरसा रोड स्थित डीएवी स्कूल के सामने घर के बाहर खड़ा लोडिंग वाहन अज्ञात चोर चुरा ले गए। सीसीटीवी में आरोपी पहले वाहन धकेलते और फिर डुप्लीकेट चाबी से स्टार्ट कर ले जाते दिखे। फुटेज में वाहन बरेह गांव की ओर जाता नजर आया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।