एनएच-727बी की परियोजना इकाई ने मांगी स्थलीय जांच रिपोर्ट, अधिवक्ता जितेश कुमार वर्मा ने दी जानकारी
बलिया के सिकन्दरपुर तहसील के समीप एनएच-727बी के मुख्य मोड़ पर सड़क सुरक्षा को लेकर उठाई गई मांग पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू), गोरखपुर ने गंभीरता दिखाई है। संबंधित अथॉरिटी इंजीनियर को मामले की स्थलीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी अधिवक्ता जितेश कुमार वर्मा ने दी।