बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव फूलापुर निवासी रिंकू कुमार ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि वह अपनी मजदूरी के रुपए मांगने के लिए गए हुए थे। तभी दबंगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें आग से जला दिया जिससे उनके दोनों हाथ जल गए। वहीं पीड़ित ने थाने में पहुंच दबंगो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।