जबेरा: पुरनयाऊ में ट्रैक्टर पलटने से सरपंच के इकलौते बेटे की मौत
Jabera, Damoh | Sep 10, 2026 जबेरा। दमोह-जबलपुर मार्ग पर पुरनहाऊ के पास बुधवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रैक्टर पलटने से 20 वर्षीय देवांस पिता प्रकाश धुर्वे की मौत हो गई। हादसे में युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गया था। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. सोहिब खान ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव के सरपंच का इकलौता पुत्र था। घटना से पुरे