पीरो: फर्जी मुकदमे में सजा के खिलाफ भड़का जनाक्रोश, ठकुरी में गूंजी रिहाई की मांग
Piro, Bhojpur | Jun 9, 2026 ठकुरी गाँव में भाकपा माले द्वारा जनप्रतिरोध सभा का आयोजन मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभा में वक्ताओं ने किसान नेता कॉमरेड कैलाश पाठक को कथित फर्जी मुकदमे में दी गई आजीवन कारावास की सजा के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया।