पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो (JMM) कार्यसमिति ने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है। रविवार (1 फरवरी 2026) को लगभग 1 बजे शहर के एक निजी रेस्टोरेंट में हुई बैठक में नितिन प्रकाश के नाम पर चाईबासा नगर पर्षद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।