कन्नौज: लोकसभा कन्नौज से सपा प्रत्याशी के नाम को लेकर सपा नेता हसीब हसन का बयान, अखिलेश के चुनाव ना लड़ने के बात का किया खंडन।
समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव न लड़ने की खबर का सपा ने खंडन किया है। सपा नेता हसीब हसन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। हबीब हसन ने कहा पार्टी अध्यक्ष की घोषणा के बाद पदाधिकारी चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव के चुनाव न लड़ने की टीवी चैनल पर चली खबर का उन्होंने खंडन किया है।