कन्नौज: तिर्वा कोतवाली के जसपुरापुर सरैया गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने के मामले में पति हमला।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ और पति की पिटाई का मामला सामने आया है। महिला ने एसपी दफ्तर में लिखित शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। बुधवार को महिला अपने पति के साथ एसपी दफ्तर पहुंची थी। महिला ने जसपुरापुर सरैया निवासी गुड्डू, नवले और रोहित के ऊपर आरोप लगाया है।