कन्नौज: सरायमीरा चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग, सामान जलकर हुआ खाक।
सरायमीरा चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगने की खबर सामने आई है। बुधवार शाम आग लगने के कारण ट्राली में रखा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है।