कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के नेरा गांव में शराबी पति ने अपनी पत्नी पर ईंट से हमला कर दिया। शराबी पति के हमले में 35 वर्षीय अंजू के घायल होने का मामला सामने आया है। घायल महिला को बुधवार शाम जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पति रामनिवास ने शराब के नशे में हमला किया है।