बीकानेर: जयपुर रोड पर थार और टैक्सी की भिड़ंत में टैक्सी पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल
बीकानेर के जयपुर रोड स्थित आर्मी गेट के समीप मंगलवार को एक थार और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय टैक्सी में यात्री भी सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया