दमोह: कोतवाली पुलिस ने अवैध हथगोला एवं तलबार रखने वाले विलबरी मोहल्ला निवासी 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Damoh, Damoh | Feb 24, 2024 दमोह शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले 12 जनवरी 2024 को बिलबारी मोहल्ला में घर की छत पर रखी बाल्टी में विस्फोट होने के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। और घटना में विस्फोटक होने की आशंका जताई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने बिलवारी मोहल्ला निवासी 2 आरोपियों को जांच कर गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 7 तलवारे एवं 4 देशी बम बरामद किए गए है।