दमोह: मिशन अस्पताल में कटे होंठ-फटे तलुओं का निःशुल्क सर्जरी कैम्प सम्पन्न, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया हुए शामिल
Damoh, Damoh | Feb 24, 2024 दमोह शहर के राय चौराहा स्थित आधारशिला संस्थान के द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कटे होंठ-फटे तलुओं का निःशुल्क सर्जरी कैम्प सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कैम्प में न सिर्फ कटे होंठ फटे तालुओं का बल्कि शरीर के जल जाने से जो भी अंग चिपक जाते हैं, उन जले हुए अंगों की सर्जरी भी सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई।