दमोह: तहसील ग्राउंड में आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव में मैहर से पहुंची भजन मंडली ने अपनी प्रस्तुति से बांधा समां
Damoh, Damoh | Feb 24, 2024 बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव के सातवें दिन महोत्सव में मंचीय कार्यक्रम में स्वरश्री, वाद्य श्री प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की विद्यालयीन छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मैहर से पहुंची भजन मंडली ने कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से समां बांधा।