तारानगर: तोगावास के दो युवकों की कार टक्कर से हुई मौत, जिला परिषद सदस्य कालवा व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जांगिड़ ने जताया शोक
तोगावास निवासी दो युवको की मेहसाणा गुजरात में सडक़ दुघर्टना में मौत होने के मामले को लेकर तारानगर से जिला परिषद सदस्य विमला कालवा व पूर्व विधानसभा सभा प्रत्याशी भाजपा नेता राकेश जांगिड़ ने शोक प्रकट किया है। ज्ञात रहे कि प्रदीप 26 साल पुत्र भागाराम मेघवाल व भैराराम 25 साल पुत्र गोपीराम नायक निवासी तोगावास की कार की टक्कर से मेहसाणा गुजरात मे मौत हो गई थी।