महिला कॉलेज चाईबासा के बीएड विभाग द्वारा मंगलवार को मागे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बीएड मल्टीपरपस हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला कॉलेज विश्वविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राध्यापकों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए मागे पर्व की जानकारी साझा की।