लातेहार। नगर पंचायत ने खबर प्रकाशित होते ही शहर के विभिन्न नालियों की साफ-सफाई करवाया। ज्ञात हो कि खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत शुक्रवार को प्रातः काल से ही साफ सफाई अभियान में भिड़ गई। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में रोड स्थित मोहल्ला, अंबाकोठी समेत कई जगहों पर नाली की साफ-सफाई की गई। शहर के जनता ने कई जगह पर नाली की मांग की है।