सदर: सिगरा में सार्वजनिक स्थल पर अश्लील इशारा करने वाली महिला को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Aug 13, 2026 वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में राहगीरों को अश्लील इशारा कर परेशान करने के आरोप में एंटी रोमियो टीम ने करीब 20 वर्षीय महिला को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पिलर नंबर 57 से 60 के पास महिला द्वारा आम लोगों को परेशान करने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होने पर एंटी रोमियो टीम-02 ने कार्रवाई की।