प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जेल में निरुद्ध बंदी को सीने में दर्द होने पर मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने शनिवार दोपहर 12.30 बजे बताया की प्रतापगढ़ जेल में निरुद्ध बंदी सद्दाम की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बंदी ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा। सुरक्षा के कड़े पहरे में डॉक्टरों की टीम सद्दाम का उपचार और स्वास्थ्य की निगरानी कर रही