जगदलपुर: गंगा नगर वार्ड में एक व्यक्ति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
आज गंगानगर वार्ड के कर्मा गली में रहने वाले रोशन यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब शव को लटकते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को उतारा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।