जगदलपुर: विधायक किरण देव ने महेंद्र कर्मा वार्ड,महारानी वार्ड सहित अन्य वार्डों में किया ₹246.53 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
आज विधायक किरण देव ने जगदलपुर शहर को विकास की दिशा में आगे बढ़ाते हुए बंगीय समाज भवन के पास जगदलपुर में महेंद्र कर्मा वार्ड, महारानी वार्ड, मदनमोहन मालवीय वार्ड, रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड, अम्बेडकर वार्ड एवं बलिराम कश्यप वार्ड में ₹246.53 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।