जगदलपुर: महाशिवरात्रि पर देवड़ा और रामपाल पहुंचकर भाजपा से बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने की पूजा अर्चना
आज महाशिवरात्रि के अवसर पर अनेकों क्षेत्र के मंदिर में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने पूजा अर्चना की है। रामपाल स्थित बाबा लिंगेश्वर, देवड़ा स्थित बाबा झाड़ेश्वर, कुदालगांव, किंजोली सहित अन्य शंकर मंदिरों में पहुंचकर बस्तर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।