जगदलपुर: ABVP ने किया जिला कार्यालय परिसर में किया संदेशखाली घटना के विरोध में प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में राज्य सरकार संरक्षित अपराधियों द्वारा महिलाओं के साथ की गई बर्बरता के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बस्तर जिला इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया और कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।