चकराता में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग घायल
चकराता: लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही SI जयपाल सिंह के नेतृत्व में SDRF चकराता टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विषम परिस्थितियों के बीच SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत कर कार में सवार 5 घायलों 3 पुरुष और 2 महिलाओं को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
#Chakrata #Uttarakhand #SDRF #UttarakhandPolice #RescueOperation #RoadAccident #Dehradun #SevaParmoDharmah #pahadsamachar
Dehradun, Dehradun | Aug 29, 2026