ग्रेटर नोएडा में 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का आगाज
ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मेरठ जोन की 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार ने किया।
पहले दिन पुरुष वर्ग में गौतमबुद्धनगर ने बुलंदशहर को 10-0 से करारी शिकस्त दी, जबकि महिला वर्ग में गाजियाबाद ने हापुड़ को 6-0 और मेरठ ने गौतमबुद्धनगर को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
पुरुष वर्ग में मेरठ ने गाजियाबाद को 1-0 से हराया, वहीं बागपत ने सहारनपुर को 6-1 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के अगले मुकाबले 23 अगस्त को खेले जाएंगे।