घाटमपुर: सजेती कस्बे में युवक पर बोतल से किया हमला, आई गंभीर चोटें, रेफर
सजेती कस्बे में दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने दूसरे युवक पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं परिजन घायल युवक को सजेती थाने लेकर पहुंचे,जहां से पुलिस युवक को सीएचसी घाटमपुर लाए। जहां डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।