गुण्डरदेही: अर्जुंदा में कांग्रेस का हल्ला बोल, विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन में विधायक कुंवर सिंह निषाद गरजे
क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित के मुद्दों को लेकर अर्जुंदा में कांग्रेस ने विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर जमकर हल्ला बोला। दाऊ चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या जुटी। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा गया।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है।