बांका: समाहरणालय में प्रभारी डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की सोमवारीय बैठक
Banka, Banka | Nov 25, 2024 प्रभारी डीएम अंजनि कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में सोमवार की सुबह 10 बजे जिला स्तरीय पदाधिकारियाें के साथ सोमवारीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी डीएम द्वारा विभिन्न कार्यालयों में लंबित पत्रों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई एवं काफी दिनों से लंबित पत्रों के तुरंत निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।