बांका: जिले के विभिन्न क्षेत्रों से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ 7 लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 25, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की संध्या करीब 8 बजे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर शराब के साथ 7 लाेगों को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि अभियान चलाकर शराब के साथ बेला निवासी मुकेश मंडल, अमरपुर निवासी किस्तो मंडल, रोहित, मो इसाद, बलिया निवासी फतेह आलम,गोड्डा निवासी नितेश कुमार ,धोरैया निवासी धुर्णधर कुमार को गिरफ्तार किया गया।