बांका: कुर्मा गांव में धान काटने का विरोध करने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, मामला दर्ज
Banka, Banka | Nov 25, 2024 कुर्मा गांव में जबरन धान काटने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई। घटना के बाद एक पक्ष के अरविंद सिंह अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर सोमवार की सुबह 8:30 बजे गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध शिकायत किया है। घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है। पुलिस शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।