बांका: गांधी चौक पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक से 25 लीटर शराब बरामद की, चालक फरार
Banka, Banka | Nov 25, 2024 सदर थाना की पुलिस ने गांधी चौक पर रविवार की रात करीब 8 बजे वाहन जांच के क्रम में एक बाइक से 25 लीटर महुआ शराब बरामद किया। पुलिस को देखते ही चालक बाइक को छोड़कर फरार हो गया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गांधी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान बाइक से 25 लीटर शराब बरामद किया गया।