Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image
image

विश्व पर्यावरण दिवस : वैज्ञानिक नवाचारों को पर्यावरण से जोड़ने का अवसर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अरेराज सुश्री अंजली शर्मा की पहल पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, स्वच्छ प्रौद्योगिकी तथा वैज्ञानिक नवाचारों को समाज से जोड़ते हुए जन-जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित योजनाओं एवं गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों से आए विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं पर्यावरण विषयक मॉडलों की आकर्षक प्रस्तुति की गई। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, जैव विविधता, अपशिष्ट प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा तथा प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नवाचारी विचार प्रस्तुत किए। उपस्थित अधिकारियों इन मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। "अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री अंजली शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान केवल जागरूकता से नहीं, बल्कि विज्ञान आधारित नवाचारों और सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।" उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी इत्यादि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे..... Information & Public Relations Department, Government of Bihar

26 views | East Champaran, Bihar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा 47 SSB कैंप रक्सौल में SSB कमांडेंट, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रक्सौल, बीडीओ एवं co रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के vvp ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी ली गई। एयरपोर्ट रक्सौल एवं SSB हेतु अतिरिक्त भू अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण  एवं 0-15km  में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने हेतु SDM/SDPO एवं Co को निर्देशित किया गया।

समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी  किया गया एवं निर्देशित किया गया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई करें।साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली करना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB Motihari Police

आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा 47 SSB कैंप रक्सौल में SSB कमांडेंट, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रक्सौल, बीडीओ एवं co रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के vvp ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी ली गई। एयरपोर्ट रक्सौल एवं SSB हेतु अतिरिक्त भू अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण एवं 0-15km में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने हेतु SDM/SDPO एवं Co को निर्देशित किया गया। समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी किया गया एवं निर्देशित किया गया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई करें।साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली करना सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 26, 2026

मोहर्रम का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जा रहा है।
आज देर संध्या पहर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक, मीना बाजार,छतौनी होते हुए बरियारपुर एवं छोटा बरियारपुर से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा उड़कर स्वयं से सभी चीजों की पड़ताल की गई।
 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम के पर्व को मनाने की पुनः अपील की गई है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

मोहर्रम का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जा रहा है। आज देर संध्या पहर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक, मीना बाजार,छतौनी होते हुए बरियारपुर एवं छोटा बरियारपुर से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा उड़कर स्वयं से सभी चीजों की पड़ताल की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम के पर्व को मनाने की पुनः अपील की गई है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 26, 2026

मुहर्रम गोल मिलान में में करतब दिखाते युवा #shortsvideo #muharram

मुहर्रम गोल मिलान में में करतब दिखाते युवा #shortsvideo #muharram

Motihari, East Champaran | Jun 26, 2026