आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा 47 SSB कैंप रक्सौल में SSB कमांडेंट, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रक्सौल, बीडीओ एवं co रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के vvp ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी ली गई। एयरपोर्ट रक्सौल एवं SSB हेतु अतिरिक्त भू अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण एवं 0-15km में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने हेतु SDM/SDPO एवं Co को निर्देशित किया गया।
समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी किया गया एवं निर्देशित किया गया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई करें।साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली करना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB Motihari Police
East Champaran, Bihar | Jun 26, 2026