नागौद: लगातार शिकायतों पर एसडीएम ने नागौद सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Nagod, Satna | Sep 10, 2026 सिविल अस्पताल नागौद में लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सोमेश द्विवेदी ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।