मखदुमपुर: लूट, गृहभेदन समेत विभिन्न मामलों में 10 आरोपी को जहानाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल
जहानाबाद जिले के विशुनगंज, हुलासगंज, परसबीघा समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर लूट, गृहभेदन और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार रात करीब 8 बजे तक कानूनी प्रक्रिया जारी।