*जिला पदाधिकारी ने निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, धराउत का किया निरीक्षण*
आज दिनांक 11 जुलाई, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत मखदुमपुर प्रखंड स्थित निर्माणाधीन डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय, धराउत का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय परिसर में सभी भवनों एवं आधारभूत संरचनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 700 बेड की आवासीय क्षमता वाले विद्यालय को अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए अतिशीघ्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।*
16 views | Jehanabad, Bihar | Jul 11, 2026