Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image

मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में आग लग जाने के कारण पांच व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। इसमें से तीन मुजफ्फरपुर जिला के निवासी हैं। जिलाधिकारी ने मृतक एवं पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना एवं सहानुभूति प्रकट की है। सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी द्वारा मृतक के निकटतम आश्रित को आपदा प्रबंधन के तहत चार-चार लाख रुपए के अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान कर दी गई है। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। मृतकों की सूची ~~~~~~~~~~~~ 1/ शशांक कुमार पे. संजय कुमार चौधरी सा. रतनपुर थाना औराई जिला मुजफ्फरपुर 2/ उदय कुमार पे. दीनदयाल साह सा. विशंभरपुर जिला शिवहर 3/ कृष्णनंदन सिंह पे. स्वर्गीय जानकी सिंह ग्राम गौरीगामा थाना रामपुर हरि जिला मुजफ्फरपुर 4/ गीता देवी सा दिसतौनि थाना कथैया मुजफ्फरपुर 5/ चंचला वर्मा पति श्री कुशेश प्रसाद सिन्हाँ सा. रूपौली जिला सीतामढी मृतकों का शव पोस्टमार्टम के उपरांत उनके निकटतम परिजन को सौंप दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने हॉस्पिटल जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा तत्परता पूर्वक बचाव कार्य चलाया गया। हॉस्पिटल में सभी मरीजों को ट्रेस कर लिया गया है। अस्पताल में एडमिट कोई भी मरीज ट्रेसलेस नहीं है। अस्पताल में एडमिट मरीज श्री बृजनंदन राय के बारे में गलत एवं भ्रामक सूचना प्रचारित हुई। विदित हो कि वर्तमान में वे प्रशांत हॉस्पिटल में एडमिट है तथा उनका इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच हेतु पांच अधिकारियों की टीम गठित की है तथा विस्तृत एवं सुस्पष्ट जांच प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जाँच टीम मे अपर समाहर्ता आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी सिविल सर्जन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी एवं जिला अग्निशमन पदाधिकारी को शामिल किया गया है।

3 views | Muzaffarpur, Bihar | Jun 4, 2026