खनियाधाना: मुहारी कलां में भाजपा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
मुहारी कलां, गुरुवार।* भारतीय जनता पार्टी मंडल मुहारी की मासिक कामकाजी बैठक आज शाम लगभग 6:00 बजे मंडल कार्यालय मुहारी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद लोधी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडल प्रभारी सुनील लोधी उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जिला मीडिया सह प्रभारी आशीष भार्गव भी शामिल हुए।