लालबर्रा: विद्युत विभाग की लापरवाही से 12 वर्षीय बालक झुलसा, हालत गंभीर छिंदलई के ग्रामीणों में आक्रोश
लालबर्रा विकासखंड के ग्राम छिंदलई में सोमवार सुबह करीब 9 बजे विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। मवेशी चराने खेत की ओर गया 12 वर्षीय बालक नवनीत, पिता स्वर्गीय अनिल बाहेश्वर, जमीन से महज 5 फीट ऊपर झूल रहे 11,000 KV की हाईटेंशन लाइन के तारों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। गंभीर रूप से घायल बालक को बालाघाट के एक निजी अस