हरिद्वार: खड़खड़ी क्षेत्र में मामूली बात को लेकर महिलाओं के दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट
मंगलवार शाम करीब 5 बजे खड़खड़ी क्षेत्र में मामूली बात को लेकर महिलाओं के दो गुट भिड़ गए, इस दौरान दोनों गुटों की ओर से जमकर मारपीट की गई। स्थानीय दुकानदारों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह दोनों गुटों की महिलाओं को शांत कराया गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार शिकायत आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।