हरिद्वार: जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, ने ली चुनाव संचालन समिति की बैठक
मंगलवार शाम 4 बजे करीब स्थानीय सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चुनाव संचालन समिति की बैठक ली। बैठक में भाजपा के हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, और BHEL रानीपुर विधायक आदेश चौहान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी पदाधिकारी को डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने और पोलिंग बूथ मजबूत करने के गुरुमंत्र दिए गए।