रामनिवास गोदारा की चुनावी सक्रियता चर्चा में,जिला परिषद वार्ड 21 प्रत्याशी किसान मजदूर परिवार से निकलकर पहली बार राजनीती मे एंट्री
गुसाईंसर। जिला परिषद वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास गोदारा की चुनावी सक्रियता इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। साधारण किसान-मजदूर परिवार से निकलकर पहली बार राजनीति के मैदान में उतरे गोदारा लगातार गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं।
रामनिवास गोदारा ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद भी आमजन के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस से टिकट मिलने पर डॉ. राजेंद्र मूंड का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है।
डॉ. राजेंद्र मूंड ने रामनिवास गोदारा के समर्थन में कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता का समर्थन उन्हें मिलेगा। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक वार्ड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क और सभाएं कर रहे हैं।
रामनिवास गोदारा की चुनावी कैंपेनिंग की एक खास बात यह भी रही कि उनके जनसंपर्क के दौरान वाहनों का इंतजाम उनके समर्थकों की ओर से किया गया। विभिन्न गांवों में ग्रामीणों की ओर से उनका स्वागत किए जाने की तस्वीरें और सभाएं भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
गुसाईंसर में आयोजित जनसभा में रामनिवास गोदारा ने कहा कि वे झूठे वादों की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा कि वे राहुल गांधी और डॉ. राजेंद्र मूंड के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए काम करेंगे तथा जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वे किसी दबाव से डरने या झुकने वाले नहीं हैं और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का प्रयास करेंगे।
जिला परिषद के 41 वार्डों में वार्ड नंबर 21 इस चुनाव में राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीटों में शामिल माना जा रहा है। यहां कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच मुकाबले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। दोनों दलों की ओर से अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क और सभाओं का दौर जारी है।
रामनिवास गोदारा की लगातार सक्रियता और गांवों में हो रहे जनसंपर्क के कारण वार्ड नंबर 21 के चुनावी समीकरणों पर लोगों की नजर बनी हुई है। हालांकि अंतिम तस्वीर चुनाव परिणाम के बाद ही स्पष्ट होगी।