पिपलोदा: रतलाम में कम बारिश से चिंतित किसानों ने मनाई इंद्रदेव पूजा, दाल-बाटी चूरमे का भोग लगाया
रतलाम के ग्राम नांदलेटा में किसानों ने कम बारिश से प्रभावित फसलों के लिए इंद्रदेव की पूजा की और दाल-बाटी चूरमे का भोग लगाया। किसानों का कहना है कि इस साल बारिश कम होने से गेहूं, चना और लहसुन की फसलों को खतरा है।