बिंदकी: रणमस्तपुर गांव में नलकूप के पास काम करते समय युवक को सांप ने काटा, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रणमस्तपुर गांव में रविवार की शाम करीब 4:00 बजे सुधीर उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र चुनकू नलकूप के पास काम कर रहा था तभी उसके पैर में एक सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।